नमस्कार बंधुओ |
यह कोई नई बात नहीं की भारत जैसे महान देश मे गरीब और एक निम्न वर्गीय साधारण व्यक्ति का हर समय शोषण होता है तथा उनके अधिकारों को जरा भी महत्वा नहीं दिया जाता है | यदि कोई नागरिक अपना अधिकारिक हक़ जताता है तब उसे नाकारा ही नहीं जाता वरन इस बढे और बिगड़े हुए समाज से तिरस्कार भी मुफ्त में प्राप्त होता है, और भारत के शीर्ष दौलतमंद तथा अमीर लोगो के लिए यह बात कोई स्थान नहीं रखती है |
भारत में अगर कोई भाहरी व्यक्ति आये तो जगह -जगह सड़क के किनारे बैठे हुए भिखारियों की तादाद देखकर सोचता जरुर होगा की भारत जैसे महान देश में भी गरीबी इस हद तक हो सकती है ,अविश्वसनीय है | लेकिन उन्हें क्या पता की यहाँ अमीर लोगो की संख्या भी उतनी ही है ,जो की इन्ही गरीब लोगो की अमानत है | एक महत्वपूर्ण बात यह है की कई सालो से भारत की यह खासियत रही है की भारत मे जो गरीब है वह और गरीब होता ही जा रहा है तथा जो अमीर है वह और ज्यादा अमीर होता जा रहा है | यहाँ के तमाम गरीबो की हालत देखने योग्य है लेकिन इन गरीबो को अमीर कटाई बर्दाश्त नहीं करते है | ये उनकी सूरत से ही नफरत करते है|
ये फोटो देखकर भारतीय अमीरों को जरा भी हैरानी नहीं होगी की इस तरह के लोग भी भारत में है और यह तो कुछ भी नहीं है इससे भी भयानक तस्वीरे है भारत मे जिन्हें एक चौड़ी छाती वाला इंसान ही देख सकता है , जिससे उसे इनसे न तो नफरत होती हो और न ही किसी तरह की परेशानी हो , लेकिन बड़े नेता या अमीर इन्हें दुतकारता है न की किसी प्रकार की मदद करता है | यदि कोई गरीब इन लोगो के सामने आ जाये तो ये उसे डांट-डपट कर भगा देते है या फिर अपने नोकरो से भगवा दिए जाते है |यदि इनसे कोई पूछे या इनके बारे में बात करे तो यह कहते मात्र है करते कुछ नहीं "हे भगवान ! भला करो इनका |" इससे ख़राब गरीबो को ये देख भी नहीं सकते है क्योकि ये अगर गरीबो की सूरत देख ले तो इनके गले से भोजन नहीं उतरता है |

